गुरुग्राम। जूनियर राज्य जूडो प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन रविवार को दौलताबाद स्थित गुरुग्राम जूडो अकादमी में किया गया। इस ट्रायल में लगभग 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में 44 किलोग्राम में रजनी, कृतिका और सुषमा का चयन हुआ। 48 किलोग्राम में वंशिका पवार, अनीशा, चंदा और खुशी का चयन हुआ। 52 किलोग्राम में रोशनी, 57 किलोग्राम में दिया फोगाट और प्रिया व 63 किलोग्राम में खुशी त्यागी को चुना गया। बालक वर्ग के 55 किलोग्राम में मोहित, आशीष और राहुल का चयन हुआ। 60 किलोग्राम में आर्यन मौर्या, निर्भय और कृष का चयन हुआ। 66 किलोग्राम में लक्ष्य, राम और रजत राणा का चयन हुआ। 73 किलोग्राम में शक्ष सोंवणे, गौरव और अखिल व 81 किलोग्राम में वंश और निशांत राणा को टीम में स्थान मिला। चयनित खिलाड़ी 21 दिसंबर को कैथल में होने वाले राज्य स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। संवाद