फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वच्छता और जागरूकता अभियान आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम द्वारा ‘नई सोच-नया शहर, स्वच्छ हरियाणा’ अभियान के अंतर्गत सेक्टर-22 मार्केट में स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देना, कचरा अलगाव के प्रति जागरूकता फैलाना तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान दुकानदारों, स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. जयवीर यादव उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, दुकान और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो गुरुग्राम को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें