फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पोर्टेबल वैक्यूम मशीन से सड़कों पर शुरू की गई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेयर राजरानी मल्होत्रा ने किया वैक्यूम मशीनों से सफाई का उदघाटन
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
शहर की सड़कों, फुटपाथ पर फैले प्लास्टिक कचरे की सफाई के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने पोर्टेबल वैक्यूम आधारित सफाई मशीनों का उपयोग शुरू किया है। इसका शुभारंभ बृहस्पतिवार को मेयर राजरानी मल्होत्रा ने किया। नई मशीन के जरिए सार्वजनिक स्थलों, ग्रीन बेल्ट, गार्बेज वर्नेबल पॉइंट्स पर जमा हुए कूड़े-कचरे को जल्द हटाया जा सकेगा।
विज्ञापन




मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि नगर निगम सफाई के लिए तकनीक का उपयोग कर रहा है। गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए नई तकनीक से लैस वैक्यूम मशीन के जरिए सफाई में सुधार होगा। इसकी मदद से स्वच्छता टीमें गंदगी को जल्दी और सुरक्षित रूप से हटाकर शहर को प्रदूषण मुक्त बनाएंगी। मेयर मल्होत्रा ने लोगों से अपील की है कि स्वच्छता की इस मुहिम में नगर निगम का पूरा सहयोग करें। कूड़ा फैलाने से बचें, कूड़ा डस्टबिन में ही डालें और साफ-सफाई को अपनी जिम्मेदारी समझें। नगर निगम के अधिकारी नियमित निरीक्षण कर सफाई कार्यों की गुणवत्ता देख रहे हैं। गुरुग्राम को स्वच्छ और पर्यावरण के लिहाज से बेहतर शहर बनाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें