अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वार्ड-33 के पार्षद पति द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में बुधवार को भी नगर निगम के सफाई व सीवर कर्मचारी काम छोड़कर पुराने नगर निगम कार्यालय में हड़ताल पर रहे। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य उप प्रधान बसंत कुमार ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि पार्षद के पति प्रशांत भारद्वाज के खिलाफ जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य पर केस दर्ज किया जाए। उनका कहना है कि पीड़ित ने शिकायत दी हुई है।
कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के रवैये को देखकर व प्रदर्शन करते हुए पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर मांग की है कि पार्षद पति के खिलाफ केस दर्ज करके तुरंत गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा नगरपालिका कर्मचारी संघ गुरुग्राम आंदोलन को तेज करते हुए सड़कों पर उतरकर शहर के मुख्य मार्गों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
हड़ताल की अध्यक्षता इकाई वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत ने की व संचालन इकाई सचिव धर्मेंद्र जिंगाला ने किया। इस मौके राजेश कुमार, सुशीला देवी, राजेंद्र सरोहा, ऊषा सरोहा, सचिव ललित, ज्ञान चंद, भारत कांगड़ा, दयाचंद, कैलाश संगेलिया, सीमा देवी, मीनू देवी, पिंकी, अनिता देवी, रविंदर अशोक कुमार, सीवरमैन जयपाल, राकेश वाल्मीकि, सतबीर, कुलदीप समेत अन्य मौजूद रहे।