फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपाठी पर दुष्कर्म व एटीएम कार्ड चोरी कर 17 हजार रुपये चुराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से दुष्कर्म व उसका एटीएम कार्ड चोरी करने का मामला सामने आया है। एटीएम कार्ड के जरिए उसके खाते से 17 हजार रुपये भी निकाले गए हैं। युवती ने सहपाठी पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने अलग- अलग धाराओं में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिकायत देने वाली युवती सदर थाना क्षेत्र में किराए पर रहती है। साल 2017 में उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति व ससुराल पक्ष के लोगों से शुरू से ही उसकी नहीं बनती थी। इस दौरान युवती के साथ स्कूल में पढ़ने वाले विक्रम नामक युवक ने उसकी मदद की और युवती को वहां से निकाला। जिसके बाद दोनों गुरुग्राम में आकर साथ रहने लगे। दिसंबर 2020 तक दोनों साथ रहे। फिर विक्रम की शादी हो गई और मई महीने में शादी के बाद वह अपने घर चला गया। युवती का कहना है कि दोनों में बातचीत होती रहती थी। वो अक्सर यहां आकर युवती से दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देता। आरोप है कि बुधवार 29 दिसंबर को भी आरोपी युवती के पास आया और दुष्कर्म किया। मारपीट करते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को युवती के मोबाइल पर बैंक से मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि खाते से 17 हजार रुपये कट गए हैं। युवती का कहना है कि एटीएम कार्ड चेक किया तो वो गायब था। युवती को शक है कि आरोपी ही उसका एटीएम कार्ड चुरा ले गया और रुपये निकाल लिए। आरोपी को युवती के एटीएम कार्ड पिन के बारे में पहले से पता था। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें