विवाद, शहर थाने में जुटे व्यापारी, आज पुलिस आयुक्त से मिलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर बाजार की कुछ दुकानों को पैतृक बता कर अदालत से कब्जा लेने के आदेश का दावा करने पर विवाद हो गया। रविवार की सुबह सभी व्यापारियों ने सिटी थाने पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया। सदर बाजार के कारोबारियों ने अग्रवाल धर्मशाला में बैठक ही। जिसके बाद सोमवार को पुलिस आयुक्त से मिलने की रणनीति तैयार की है।
सदर बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोशन लाल के अनुसार जितेन्द्र अग्रवाल नाम के व्यक्ति की ओर अदालत में अलग-अलग दुकानों को अपनी पैतृक बता कर कुर्की करने का आदेश लेने ही बात कही है। सुबह का नजारा देख कर सभी व्यापारी सिटी थाने गए। जहां पर पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले का निपटारा अदालत से कराने की बात कही गई। पूरे मामले में व्यापारियों की आपस में बैठक हुई है। जिसमें तय किया गया है कि सोमवार को वह पुलिस आयुक्त और उपायुक्त से मिलेंगे। अगर उन्हें बार-बार तंग करना बंद नहीं किया गया तो वह अपनी दुकानें बंद करेंगे।