औचक निरीक्षण में अनुपस्थित एएनएम की रजिस्टर में हाजिरी मिली दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर राहुल शर्मा के साथ अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सल्लागढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में तीन सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) अनुपस्थित मिलीं थीं लेकिन, रजिस्टर में उनकी हाजिरी लगी दर्ज मिली। उन्होंने बताया कि इन तीनों एएनएम नर्सों पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन ने इन तीनों एएनएम का पिछले पांच महीने की हाजिरी का रिकॉर्ड देखा। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
पीएचसी में साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी मिली। अर्बन पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यहां पर इलाज हेतु करीब 50 मरीज ओपीडी में आते हैं। उन्होंने बताया कि पैथोलॉजिकल लैब में मरीजों के हीमोग्लोबिन, एचआईवी, एचसीवी, हेपेटाइटिस ए, बी, ब्लड शुगर व यूरिन आदि की निशुल्क जांच की जाती है। सिविल सर्जन ने पहले भी जिला नागरिक अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी आदि का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें सभी अधिकारी व कर्मचारियों को अनुशासनात्मक ढंग से ड्यूटी करने के निर्देश दिए थे। सिविल सर्जन ने बताया कि आगे से लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश