फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरा नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार जिलों में 91 प्रतिशत अंक लेकर अव्वल रहा, केंद्र सरकार की ओर से किया गया था निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस मानक (एनक्यूएएस) पर जिला नागरिक अस्पताल 91 प्रतिशत अंक लेकर अव्वल बना है। इस बार प्रदेश में चार जिलों करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल और गुरुग्राम जिले में मूल्यांकन कराया गया। इसमें सर्वोत्तम अंक जिले को मिले हैं।
नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. नीरज यादव ने बताया कि इस बार 14 विभाग मूल्यांकन में शामिल रहे। सभी विभागों को एनक्यूएएस गुणवत्ता हासिल करने के लिए कम से कम 70 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। इसमें अस्पताल के इमरजेंसी, ओपीडी, भर्ती मरीज वार्ड, शिशु एवं महिला वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक, सीटी-एमआरआई, हार्ट सेंटर, अस्पताल पार्किंग व्यवस्था, साइनेज, मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट का निरीक्षण किया गया। केंद्र सरकार की ओर से आठ से दस जून को तीन दिवसीय निरीक्षण किया गया। इस टीम में बेंगलूरू, मणिपाल, इंदौर, राजस्थान के अधिकारी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन

सभी विभाग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गुणवत्ता कसौटी पर पास हुए। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहला गुणवत्ता मूल्यांकन वर्ष 2019 में किया गया। यह दूसरा सर्वे रहा। इसका परिणाम बीते सप्ताह जारी किया गया है। परिणाम तीन वर्ष के लिए मान्य होगा। इससे मरीजों को गुणवत्ता सेवाओं का भरोसा मिलेगा।
विज्ञापन


तीन साल बाद फिर परखी जाएगी गुणवत्ता
एनक्यूएएस का प्रमाण तीन साल के लिए मान्य है। वर्ष 2026 में फिर से गुणवत्ता परखी जाएगी। इस बीच जिले में जिला स्तर पर 700 बेड का नया नागरिक अस्पताल बनकर तैयार होगा। यह जिलेवासियों को मिलने वाली बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमाण है। - डॉ. जयमाला, प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें