फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इजराइल भेजी जा रही आधा किलो ड्रग्स पकड़ी

Thu, 10 Aug 2023 05:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
डिब्बे की जांच में नशीले पदार्थ होने की मिली जानकारी
विज्ञापन

पुलिस ने ड्रग्स भेजने वाले और मंगाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। उद्योग विहार फेज-2 स्थित डीएचएल कोरियर कंपनी से इस बार बेड शीट के डिब्बे में इजरायल भेजी जा रही आधा किलो ड्रग्स जांच के दौरान पकड़ी गई है। इस कंपनी से पहले भी कई बार अन्य सामान में ड्रग्स छिपाकर भेजने के मामले सामने आ चुके हैं।
कंपनी के जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने एक डिब्बे को जांच के लिए मशीन में डाला तो उसमें नशीला पदार्थ होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नारकोटिक्स अधिकारी की शिकायत पर उद्योग विहार थाना पुलिस ने कोरियर भेजने वाले और इजरायल में जिस व्यक्ति के पास भेजा जा रहा था उसको भी नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें डीएचएल कोरियर कंपनी के सुरक्षा जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने नशीले पदार्थ वाला बॉक्स दिया। बाक्स की जांच की तो उसमें एक बेड शीट, तकिए के कवर और राखी मिलीं। बेड शीट को खोला तो उसमें एक पॉलिथीन मिली। जिसकी जांच की तो उसमें 512 ग्राम ड्रग्स मिली। कोरियर भेजने वाला जयपुर निवासी शशांक श्रीवास्तव था। कोरियर इजराइल में अविव बेकर को भेजा जा रहा था। पुलिस ने दोनों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीएचएल कोरियर कंपनी से पहले भी कई बार हो चुकी है ड्रग्स भेजने की कोशिश
डीएचएल कोरियर कंपनी में किसी चीज में ड्रग्स भेजने का पहला मामला नहीं है। पहले भी कंपनी की तरफ से प्रशासन को ड्रग्स भेजने की सूचना दी गई है। पिछली बार जूते में छिपाकर ड्रग्स भेजी जा रही थी। पुलिस इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि विदेश में ड्रग्स भेजने के लिए इसी कंपनी से कोरियर क्यों किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने जयपुर से कोरियर भेजने वाले आरोपी शशांक श्रीवास्तव की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें