फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शहर के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह शहर के विकास को लेकर रविवार को श्री राधा-कृष्ण गोपाल गोशाला में नूंह विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पिंटू, नूंह नगर परिषद के चैयरमैन संजय मनोचा, वरिष्ठ समाजसेवी सरदार जीएस मलिक, जाहिद हुसैन बाई , कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी गोपाल पंडित व थान सिंह कश्यप आदि बैठक में माैजूद रहे। इस अवसर पर नूंह के विकास को लेकर मंथन किया गया तथा लोगों ने अपने जन प्रतिनिधियों की सुस्त नीति के बारे में जमकर लताड़ लगाई। पार्षद नियामत, सलीम खान एडवोकेट, सुमित अदलखा ,पार्षद परिजन वसीम खान, महेश सैनी, सन्नी गुप्ता व विजय बागडी आदि ने अपने -अपने वार्डों की समस्याओं का अध्यक्ष के समक्ष रखा तथा कइयों ने अपनी समस्याओं के निवारण को लेकर खूब वाद -विवाद किया । इस माैके पर जिला भाजपा अध्यक्ष व नप अध्यक्ष ने सभी का सहयोग मांगते हुए जल्द ही सभी समस्याएं दूर होने की बात पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें