जीएमसीबीएल की तरफ से चल रहीं तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जीएमसीबीएल की तरफ से जल्द ही द्वारका स्थित यशोभूमि से मानेसर तक के लिए सिटी बस चलाई जाएगी। इसके लिए प्रबंधन की तरफ से तैयारी की जा रही है।
यह रूट शुरू होने के बाद मानेसर से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए काफी सुविधा होगी। अभी दिल्ली जाने के लिए निजी वाहन या फिर मेट्रो से जाना पड़ता है। मेट्रो से द्वारका जाने में काफी समय लगता है। ऐसे में यात्रियों के पास कर्म खर्च में और जल्दी पहुंचने का एक विकल्प होगा।
सिटी बस प्रबंधन अभी इस बात पर विचार कर रहा है कि इस रूट पर सामान्य बस चलाई जाए या फिर प्रधानमंत्री ई-योजना के तहत मिलने वाली एसी ई-बस को चलाया जाए। इस रूट पर बस स्टॉप बनाने का काम किया जा चुका है।
द्वारका के यशोभूमि से मानेसर तक बस चलाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही इस रूट पर बस शुरू की जाएगी।
-राजीव नागपाल, डिपो मैनेजर, सेक्टर-10, जीएमसीबीएल