फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज से सामान्य हो जाएगा सिटी बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए भेजी गई थी 45 गुरुगमन सिटी बसें
विज्ञापन

गुरुग्राम। जींद में आयोजित हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सेक्टर-10 डिपो से 45 गुरुगमन सिटी बसें भेजी गई हैं। इस कारण शुक्रवार को कई रूटों पर बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को आवागमन में असुविधा हुई। यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए ऑटो में सफर करना पड़ा। प्रदेश सरकार की ओर से मिले निर्देशों के तहत गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने बृहस्पतिवार को ही बसों को गुरुग्राम से जींद भेज दिया था।
बृहस्पतिवार को भी रूटों पर बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई थी। हालांकि, विभिन्न रूटों पर शेयरिंग ऑटो चलते हैं। कई रूटों पर शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक जाने के लिए सिटी बसें सहारा बन चुकी हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को इन रूटों के यात्रियों को दो से तीन ऑटो बदलकर सफर करना पड़ा। बस स्टॉपेज पर यात्रियों ने काफी देर सिटी बसों का इंतजार किया, लेकिन जब समयानुसार काफी समय बाद भी बसें नहीं आई, तो वे ऑटो में सफर करके अपने गंतव्य तक पहुंचे। बता दें कि गुरुग्राम में करीब 23 रूटों पर 150 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 100 बसें सेक्टर-10 डिपो से और 50 बसें सेक्टर-52 डिपो से गुरुग्राम के रूटों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार व शुक्रवार को बसों की कमी होने के कारण कई रूटों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम संख्या में बसें चल पाई थी। शनिवार से सभी रूटों पर सामान्य रूप से सिटी बसों का संचालन शुरू होगा, जिससे यात्रियों को परशोनी नहीं होगी। - नरेश कुमार, मैनेजर, सेक्टर-10 डिपो, जीएमसीबीएल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें