फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिटी बस ने कार में मारी टक्कर, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पालम विहार थाने में सिटी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में 5 अप्रैल को सिटी बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान सेक्टर-41 निवासी संभव निगम के रूप में हुई है। युवक की मां जेनीफेर एडवर्ड्स की शिकायत पर सिटी बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

संभव 5 अप्रैल को घर से कार लेकर दोस्त से मिलने के लिए पालम विहार आया था। दोस्त से मिलने के बाद वह कार में सवार होकर घर वापस जा रहा था। इस दौरान कापसहेड़ा बॉर्डर के पास गुरुग्राम की ओर से आ रही सिटी बस ने कार को टक्कर मार दी। सिटी बस की टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई व संभव निगम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पालम विहार थाने की पुलिस ने एफएसएल व सीन ऑफ क्राइम की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। घायल को अस्पताल में पहुंचाया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जांच अधिकारी एएसआइ पवन कुमार ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। सिटी बस चालक के बारे में जीएमसीबीएल से जानकारी मांगी गई है। जल्द ही सिटी बस चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें