फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुवेनाइल ड्राइविंग रोकने के लिए दौड़े शहरवासी

विज्ञापन
गुरुग्राम में जुवेनाइल ड्राइविंग रोकने के लिए सीएफओ आलोक गुप्ता के परिजन व अन्य मैराथन करते हुए? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। जुवेनाइल ड्राइविंग रोकने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को शहर में मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का आयोजन हार्ले डेविसन सवार सीएफओ मृतक आलोक गुप्ता के परिवार ने गुरुग्राम इंटरनेशनल मैराथन के साथ मिलकर किया। गोल्फ कोर्स रोड से शुरू हुई मैराथन में करीब 2500 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मृतक आलोक गुप्ता की पत्नी मिहिका ने बताया कि इस मैराथन के आयोजन का उद्देश्य लोगों को जुवेनाइल ड्राइविंग के खतरे से अवगत कराना था। उन्होंने बताया कि नाबालिग को वाहन चलाते वक्त उसे नियंत्रण में रखने की समझ नहीं होती। शौक के तौर पर वह गाड़ी को तेज गति से चलाते हैं जिसका नतीजा सड़क हादसा ही होता है। इसमें किसी न किसी की जान चली जाती है। करीब चार महीने पहले साइबर सिटी में हुए हादसे में उनके पति आलोक गुप्ता की मौत हो गई थी।
वह अपनी हार्ले डेविडसन बाइक से जा रहे थे कि नाबालिग द्वारा तेज रफ्तार चलाई जा रही गाड़ी नियंत्रण खोती हुई डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी तरफ आ गई और आलोक की बाइक से टकरा गई। इस घटना में आलोक की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह लोगों को जागरूक कर रही हैं। मैराथन में मृतक आलोक गुप्ता के परिवार के सदस्यों समेत बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें