फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघर और मनोरंजन पार्क संचालकों ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अनलॉक-5 में केंद्र सरकार ने सिनेमाघर व मनोरंजन पार्क को 15 अक्तूबर से खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन राज्य सरकार ने इस संदर्भ में कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं। हालांकि केंद्र सरकार के दिशा निर्देश आते ही सिनेमाघर एवं मनोरंजन पार्क संचालकों में जल्द ही इनके शुरू होने की आस जगी है। उधर, मॉल के दुकानदारों का कहना है कि सिनेमाघर शुरू होने से मॉल में भीड़ बढ़ने के साथ ही उनका व्यवसाय भी बढ़ेगा। वहीं, लोगों ने भी इससे खुशी जाहिर की है। गौरतलब है कि 22 मार्च से ही जिले के सिनेमाघर समेत मनोरंजन पार्क बंद पड़े हैं। ज्यादातर सिनेमाघर से स्टाफ भी कम कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीवीआर प्रबंधक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार ही सिनेमाघर में लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। राज्य सरकार ने अभी कोई दिशा निर्देश नहीं दिए हैं। फिलहाल लोगों के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूरे सिनेमाघर को सैनिटाइज करने के साथ ही सामाजिक दायरे के लिए सीटों पर निशान बनाए जा रहे हैं।
मॉल के दुकानदार अशोक ने बताया कि सिनेमा हॉल के कारण ही मॉल में देर रात तक चहल-पहल रहती थी। लॉकडाउन के कारण भीड़ कम हो गई। सिनेमाघर खुलने के बाद न केवल चहल-पहल बढ़ जाएगी बल्कि दुकानों पर ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

लोगों की प्रतिक्रिया
सिनेमाघर में बैठकर फिल्म देखे काफी समय हो गया। घर पर बोरियत महसूस कर रहा हूं। सिनेमाघर खुलने की सूचना मिलते ही खुशी महसूस हो रही है। खुलने के पहले ही दिन सिनेमाघर जाकर फिल्म देखकर आऊंगा।
- संदीप कुमार
मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन सिनेमा घर हैं। इनके खुलने से शहर की नाइट लाइफ को जीने का मजा आएगा। सिनेमाघर बंद होने से मनोरंजन का कोई साधन नहीं रहा था। काफी खुश हूं कि जल्द ही सिनेमाघर खुलने वाले हैं।
विज्ञापन

- मनोज धींगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें