फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए करेगी अश्लील मैसेज भेजने के मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के राजकीय महाविद्यालय की सहायक महिला प्रोफेसर के फेसबुक अकाउंट पर अश्लील संदेश भेजने वाला आरोपी उसके साथ पढ़ाने वाला प्रोफेसर है, जिसे महिला थाना पुलिस गिरफ्तार करने से कतरा रही है। महिला प्रोफेसर ने पुलिस आयुक्त केके राव से मुलाकात की है, जिसके बाद जांच अब सीआईए पालम विहार को सौंप दी है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत सहायक महिला प्रोफेसर के पति ने मई में साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी के फेसबुक अकाउंट पर अश्लील मैसेज आते हैं। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच वेस्ट महिला थाना को दे दी थी। जांच के दौरान महिला थाना पुलिस को पता चला कि घटना को अंजाम देने वाला एक प्रोफेसर है जो कुछ दिन में रिटायर होने वाला है। इतना ही नहीं वह महिला के पति का मित्र भी है और उनके घर आता-जाता है। महिला थाना पुलिस पर आरोप है कि वह आरोपी के जानने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सोमवार को महिला ने पुलिस आयुक्त से मिलकर पूरी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच सीआईए पालम विहार को दे दी है।
एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान का कहना है कि पुलिस आयुक्त ने जांच क्राइम ब्रांच को दी है। फाइल अभी नहीं आई है। फाइल आते ही जांच शुरू कर दी जाएगी। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें