फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब सीआईए करेगी झुग्गियों में धमकी भरे पोस्टर लगाने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सीआईए करेगी झुग्गियों में धमकी भरे पोस्टर लगाने की जांच
विज्ञापन


कबाड़ी का काम करने वाले की शिकायत पर दर्ज हुआ केस



लोगों का मामना, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की है साजिश

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-69ए स्थित स्लम बस्ती में धमकी भरे पोस्टर लगाने के मामले की जांच अब सीआईए सेक्टर-39 करेगी। बादशाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के आदेश के बाद फाइल सीआईए को सौंप दी है।
पुलिस ने बताया कि मालदा, पश्चिम बंगाल निवासी मोजेद का झुग्गी में कबाड़ी का काम है। वारदात के तीन दिन पहले किसी ने उसे काम बंद करने के लिए धमकी दी थी। यहां एक ही समुदाय के लोग अधिक रहते हैं। यहां किसी शरारती तत्व की ओर से पोस्टर लगाने से विवाद हो गया था। पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की है साजिश


लोगों का मानना है कि इस तरह के पोस्टर लगाने का मकसद इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना भी हो सकता है। स्लम बस्ती में ज्यादातर घर मुसलमानों के हैं। पोस्टर के जरिये झुग्गी बस्ती के लोगों को धमकी दी गई है। पोस्टर में अंतिम लाइन में वीएचपी लिखा हुआ है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद के लोगों का मानना है कि यह पोस्टर उन्हें बदनाम करने के लिए किसी शरारती तत्व ने लगाया है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने मीडिया से कहा है कि पोस्टर उनके किसी कार्यकर्ता ने नहीं लगाया है। विहिप को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। गुरुग्राम में भाईचारे का माहौल बिगाड़ने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें