फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चिराग योजना से छात्रों को मिलेगा निजी स्कूलों में पढ़ने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा छठी से बारहवीं तक के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने चिराग योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के माध्यम से गुरुग्राम जिले के विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में पढ़ने का अवसर मिलेगा।

शिक्षा विभाग के मुताबिक, योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जनवरी से शुरू हो गए हैं, जो 15 फरवरी 2026 तक किए जा सकेंगे। कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निजी स्कूलों द्वारा उपलब्ध सीटों का विवरण विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय 10 मार्च 2026 तक अपनी सीटों की जानकारी देंगे। इसके बाद 13 मार्च से 30 मार्च 2026 तक विद्यार्थियों से आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन संख्या अधिक रहने पर एक अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच लॉटरी के माध्यम से छात्रों का चयन किया जाएगा। चिराग योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों की स्कूल फीस सरकार की ओर से वहन की जाएगी। योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें