फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कादीपुर में बृहस्पतिवार को अंडर-11 आयुवर्ग के तहत आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। दो दिवसीय कार्यशाला में जिले के चारों खंडों गुरुग्राम, सोहना, फर्रुखनगर व पटौदी से सरकारी व निजी स्कूलों के विजेता छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन के उपरांत परिणाम जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


बच्चों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, फेंसी ड्रेस, पेंटिंग, एकल अभिनय, एकल गान, समूह गान प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया, खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश राघव, निपुण हरियाणा मिशन के जिला नोडल अधिकारी मनोज लाकड़ा सहित स्कूल के स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समन्वयक व संगीत शिक्षिका गीता वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को बच्चों ने कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी। शुक्रवार को दूसरे दिन भी विभिन्न कार्यक्रमों में बच्चे प्रस्तुति देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें