गुरुग्राम। जालसाजों ने किफायती और अच्छी गुणवत्ता के ड्राई फ्रूट भेजने के नाम पर एक युवक से 96,603 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने फेसबुक पर ड्राई फ्रूट्स का विज्ञापन देखकर नंबर पर संपर्क किया था। सेक्टर-83 निवासी राहुल तायल ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि उसने 17 सितंबर को फेसबुक पर ड्राई फ्रूट संबंधी विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर उसने संपर्क करके ड्राई फ्रूट के दाम के बारे में बातचीत की। जालसाजों के झांसे में आने के बाद राहुल तायल ने चार बार में कुल 96,603 रुपये ट्रांसफर कर दिए और ड्राई फ्रूट नहीं भेजे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। ब्यूरो