फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाल विकास विभाग ने रुकवाई नाबालिगों की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। बारोटा गांव में बाल विकास विभाग की टीम ने रविवार को नाबालिगों की शादी रुकवाई। परिजनों ने टीम को आश्वस्त किया कि बालिग होने पर ही उनकी शादी करवाई जाएगी। कुछ दिन पहले टीम ने बुबलहेडी गांव में भी एक नाबालिग की शादी रुकवाई थी।
विज्ञापन

जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी मधु जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि 24 नवंबर को दो नाबालिगों की शादी करवाई जा रही है। जब विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लड़के की मार्कशीट चेक की तो उसकी उम्र 17 वर्ष निकली। लड़का अभी 12वीं कक्षा में पढ़ता है। बारात तावडू जानी थी। टीम के समझाने पर लड़के के परिजनों ने लिखित में आश्वासन दिया कि वह बालिग होने पर ही शादी करवाएंगे। इसके बाद लड़की के परिजनों को भी इसको लेकर समझाया गया। जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी ने बताया कि आजकल जिले में नाबालिगों की शादी के मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को इस मामले में जागरूक रहने की आवश्यकता है। हम लोग लगातार इसको लेकर काम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले बुबलहेडी गांव में एक नाबालिग की शादी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवाई थी। इस मौके पर हेड कांस्टेबल सत्यवान, बिरेंदर, दीपक व साजीद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें