फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने डेयरी पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने एक डेयरी पर रेड डालकर नमूने लिए हैं, जिसमें घी, पनीर, दही के सैंपल शामिल हैं। रेड के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीएम फ्लाइंग व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से तंवर डेयरी पर रेड डाली। यह डेयरी सेक्टर-67 में स्थित है। टीम के पहुंचने पर डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया। डेयरी मालिक डेयरी में रखे सामान को इधर उधर करने लगे लेकिन टीम ने किसी भी सामान को बाहर नहीं जाने दिया। टीम को डेयरी के अंदर 15 किलो दही वाली 76 हांडी, 5 किलो वाली 176 हांडी, पनीर 30 किलोग्राम और घी के 11 केन मिले हैं। इन नमूने को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। सीएम फ्लाइंग टीम में शामिल निरीक्षक सुनील कुमार व खाद्य आपूर्ति विभाग के संदीप कुमार ने बताया कि नमूने को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें