मौके पर जांच करती छापामारने वाली टीम। प्रेस नोट।
सोहना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मंगलवार शाम को सोहना-तावडू रोड पर स्थित जीएस अस्पताल में छापा मारा। मौके पर दस्ते के अधिकारियों ने बिना डिग्री वाले फर्जी डॉक्टर सहित अस्पताल संचालक को दबोचा है। टीम को मौके पर ही सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर की स्टैंप भी कब्जे में ली है।
टीम ने फर्जी डॉक्टर जाकिर हुसैन सहित संचालक गोबिंद निवासी मुकुंदपुर को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। संचालक ने जांच कर रही टीम को बताया कि सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर का भी अस्पताल में आना जाना है। अस्पताल पहले एसएम अस्पताल के नाम से था। अब इसका नाम बदलकर इसे जीएस अस्पताल से चलाया जा रहा है। दस्ते में शामिल डॉक्टर दीपांशु का कहना है कि अस्पताल रजिस्टर्ड नहीं था और डॉक्टर भी फर्जी था। टीम को मौके से कुछ दवाइयां और एक सरकारी डॉक्टर की मुहर मिली है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। संवाद
मौके पर जांच करती छापामारने वाली टीम। प्रेस नोट।