फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज देंगे 10.60 करोड़ की चार परियोजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को गुरुग्राम सहित प्रदेश के कई जिलों को 10 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें आरईसी फाउंडेशन के सहयोग से एक करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक राशि की लक्ष्य वाहिनी परियोजना शामिल है। इसके माध्यम से अंबाला, झज्जर, जींद, कैथल और यमुनानगर सहित पांच जिलों के लगभग 10 हजार विद्यार्थियों को कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से परीक्षाओं के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार, सीएसआर के तहत दूसरे प्रोजेक्ट की शुरुआत शुक्रवार से होगी, जिसमें जिला गुरुग्राम और मेवात के राजकीय विद्यालयों में राइट्स कंपनी के सहयोग से 70 स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए जाएंगे। जिन पर एक करोड़ 31 लाख 60 हजार रुपये की लागत आएगी। एक अन्य प्रोजेक्ट के तहत इसी प्रकार के 330 स्मार्ट क्लास रूम प्रदेश के 165 अन्य राजकीय विद्यालयों में पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सहयोग से स्थापित होंगे।
इस प्रोजेक्ट पर पावर ग्रिड 7 करोड़ 80 लाख 90 हजार रुपये से ज्यादा की राशि खर्च करेगा। जिसके तहत गुरुग्राम सहित 10 जिलों में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित होंगे। इनमें से गुरुग्राम में 80, फरीदाबाद में 60, हिसार, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर सहित पांच जिलों में 20-20 होंगे। पानीपत, रोहतक और सोनीपत सहित तीन जिलों में 30-30 स्मार्ट क्लास रूम बनाना शामिल है। सीएसआर का चौथा प्रोजेक्ट शुक्रवार को शुरू होगा। जिसमें 30 लाख की लागत से एक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस जॉयसन सेफ्टी सॉल्यूशंस एंड आनंदा ग्रुप द्वारा दान स्वरूप दी जा रही है। यह सभी आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एंबुलेंस नागरिक अस्पताल मानेसर द्वारा प्रयोग में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें