फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर आज गुरुग्राम में

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल दो दिवसीय दौरे पर गुरुग्राम में रहेंगे। वह शुक्रवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक के लिए डीसी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लंबित शिकायतों का ब्योरा तैयार कर लिया है। कोरोना संक्रमण के कारण शिकायतें कम रखी गई हैं और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन होगा। किसान आंदोलन के कारण बैठक के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन

सीएम की अध्यक्षता में प्रस्तावित कष्ट निवारण समिति की बैठक में प्रदेश स्तरीय मामलों को ही निस्तारण के लिए रखा जाएगा। शुक्रवार को ही सीएम की अध्यक्षता में जिले की विकास योजनाओं पर जीएमडीए, हुडा, पुलिस, प्रशासनिक और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसमें इस वित्तीय वर्ष के लंबित विकास कार्यों के साथ-साथ आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा होगी। शनिवार को आईएमटी मानेसर में आयोजित उद्यमियों के वार्षिक सम्मेलन में सीएम मुख्य अतिथि के रूप में होंगे। इस बैठक में उद्यमी समस्याएं रखेंगे। सुझाव भी देंगे।
उद्यमियों को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का समाधान कराने के साथ-साथ सरकार से राहत देने वाली कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं। उद्यमियों की प्रमुख समस्याओं में मानेसर तक मेट्रो पहुंचाने के साथ-साथ मानेसर से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और रोहतक के लिए बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराई जाए। इससे कि मानेसर आने जाने वालों को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा मानेसर में सरकारी अस्पताल का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें