गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जैन आचार्य लोकेश ने मंगलवार को उनके संत कबीर कुटीर निवास में भेंट कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों और हरियाणा के विकास पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आचार्य लोकेश का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और आहार दान का भी लाभ लिया। जैनाचार्य ने उपहार स्वरूप वर्ल्ड पीस एंबेसडर ग्रंथ मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने अहिंसा विश्व भारती के गौरवशाली 20 वर्ष की पूर्णता पर 24 अक्टूबर 2026 शनिवार को गुरुग्राम स्थित विश्व शांति केंद्र में आयोजित हो रहे विशेष समारोह में भाग लेने की स्वीकृति भी प्रदान की। समारोह में देश-विदेश से प्रबुद्धजन शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हरियाणा वासियों का सौभाग्य है कि भारत का पहला विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम हरियाणा में स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री ने अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा निर्मित भारत के पहले विश्व शांति केंद्र द्वारा संचालित मानवतावादी कार्यों की सराहना की। संवाद