फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की भाजपा ने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का विरोध उसकी राजनीतिक विफलता और हताशा को दर्शाता है। सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का इतिहास लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और वोट चोरी की राजनीति करने का रहा है। चुनाव परिणाम अपने पक्ष में नहीं आने पर विपक्ष सांविधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाता है और जनता को गुमराह करने का प्रयास करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें