फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हरियाणा को समृद्ध किया : नायब सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने किया दावा : जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में भाजपा करेगी 75 पार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के सम्मान में सोमवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी-मनोहर की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाई। पत्रकारों से बात करते हुए वह कांग्रेस पर जमकर बरसे।
नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी समाज का कभी भला नहीं किया। कांग्रेस ने ओबीसी का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ एक वोट बैंक के रूप में किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश को शक्तिशाली बनाया है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को समृद्ध किया है।
विज्ञापन

इससे पहले नायब सैनी का दिल्ली बार्डर से गुरुग्राम के गुरुकमल कार्यालय तक रोड शो निकालकर भव्य स्वागत किया गया। मोदी और मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं के दम पर फिर से डबल इंजन की सरकार का दावा ठोक डाला। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक सुधीर सिंगला, सत्य प्रकाश जरावता, जिला प्रभारी दीपक मंगला, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश सचिव मनीष यादव और जवाहर यादव ने मंच साझा किया।
पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के नेता सिर्फ झूठ बोलकर जनता में भ्रम फैला रहे हैं। कांग्रेस जातियों के नाम पर समाज को तोड़ना और देश को कमजोर करना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी आयोग बनाकर संवैधानिक शक्तियां दी है। उन्होंने कहा कि आज ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम भी मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने प्रदेश में इस बार 75 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया।
विज्ञापन


फूल विक्रेता दरबारी मिश्रा को किया सम्मानित
इससे पहले भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी गुरुग्राम के सेक्टर-31 जब अपने अभिनंदन समारोह से जा रहे थे, तब उन्होंने फूल बेचने वाले यूपी के इलाहाबाद के निवासी दरबारी मिश्रा के स्टाल पर अपनी गाड़ी रुकवा दी। प्रदेश अध्यक्ष ने दरबारी मिश्रा को सम्मानित करते हुए कहा कि मोदी सरकार छोटे-छोटे काम करके देश की उन्नति में भागीदारी बन रहे लोगों के लिए काम कर रही है। छोटे-छोटे काम करने वाले लोग आत्मनिर्भर भारत में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें