फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारकर प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापा मारकर सेक्टर-62 में एक दुकानदार को प्रतिबंधित ई-सिगरेट व विदेशी सिगरेट बेचते पकड़ा है। उड़नदस्ते की टीम को भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिगरेट मिली, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, प्रतिबंधित सिगरेट बेचने को लेकर आरोपी दुकानदार को सेक्टर-65 थाना पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के प्रभारी इंद्रजीत कुमार को सूचना मिली कि सेक्टर-62 स्थित एक्राज फूड प्वाइंट पर ई-सिगरेट व अवैध विदेशी सिगरेट बेची जा रही हैं। इस पर टीम ने छापा मारा तो सूचना सही मिली। इस दुकान पर सुरेश कुमार निवासी झारखंड प्रतिबंधित सिगरेट बेच रहा था। पुलिस ने भारी मात्रा में मिली सिगरेट को कब्जे में ले लिया और आरोपी को मानेसर थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें