फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एएसआई की हत्या मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर से मिले परिजन और ग्रामीण, सेक्टर 31 क्राइम ब्रांच की टीम को सौंपी जांच
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एएसआई की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतक के परिजन व ग्रामीण पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा से मिले और निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। मामले में पुलिस कमिश्नर ने सेक्टर 31 क्राइम ब्रांच की टीम को जांच सौंप दी है।

पुलिस के अनुसार एसीपी राजबीर जीआरपी में तैनात था और करवा चौथ की रात को वह गुरुग्राम के सेक्टर 10 थाना क्षेत्र स्थित अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि राजबीर की हत्या उसकी पत्नी ने नहीं, बल्कि बेटे के द्वारा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक राजबीर के परिजनों का कहना है कि राजबीर और उसके बेटा यश का बीते लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। राजबीर का बेटा उस पर दबाव बनाता था कि सारी प्रॉपर्टी उसके नाम कर दी जाए। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद रहता था। करवाचौथ की रात दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और बेटे ने गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। लोगों का कहना था कि बेटे को बचाने के लिए मां ने हत्या का आरोप अपने ऊपर ले लिया और पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एसीपी अपराध वरुण दहिया का कहना है कि पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें