फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्य अभियंता प्रवीण कुमार मूल विभाग में लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य अभियंता प्रवीण कुमार को उनके मूल विभाग विकास एवं पंचायत विभाग में वापस भेज दिया गया है। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने 18 अगस्त को एक आदेश पारित कर मुख्य अभियंता प्रवीण चौधरी समेत चार अधिकारियों की पीडब्ल्यूडी बीएंडआर में प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी थी। अदालत ने हरियाणा सरकार को सभी अधिकारियों को उनके पैतृक विभाग में वापस भेजने के निर्देश दिए थे। जीएमडीए के सीईओ दुष्यंत कुमार बेहेरा के पदभार संभालने के बाद यह आदेश उनके समक्ष आए। इसके बाद उन्होंने मुख्य अभियंता को मूल विभाग में वापस भेजने की कार्रवाई की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें