गुरुग्राम। सीनियर राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जिले की पुरुष और महिला टीम के लिए बुधवार को खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। वॉलीबॉल एसोसिएशन गुरुग्राम ने बताया कि ट्रायल सेक्टर-10 स्थित श्रीराम वॉलीबॉल अकादमी में शाम चार बजे होंगे। चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम की ओर से खेलने का मौका मिलेगा। एसोसिएशन के महासचिव अजीत कुमार ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, स्थानीय पहचान पत्र या निवास प्रमाण पत्र, अपनी वॉलीबॉल किट और खेल के जूते लाने होंगे। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप 27 से 29 नवंबर तक हरियाणा में होगी। संवाद