फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बुधवार गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित विभिन्न आवासीय सोसाइटियों का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) -2026 अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने हेरिटेज सिटी, डीएलएफ कैमेलिया, डीएलएफ मैगनोलिया तथा नेशनल मीडिया सेंटर सहित विभिन्न सोसायटियों का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित सोसाइटियों के आरडब्ल्यूए अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्यों और महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें