फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इलेक्ट्रॉनिक्स का सस्ता सामान देने के नाम पर 18.12 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना एरिया में सस्ता इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान देने के नाम पर 18 लाख 12 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में फिरोज गांधी कॉलोनी में रहने वाले ब्रजेश कुमार ने कहा कि वह इलेक्ट्रॉनिक का काम करता है। आरोप है कि दिल्ली के शकूरपुर में रहने वाले मानस सरस्वत की पेसिफिक गजेट्स सिक्योर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी इलेक्ट्रॉनिक का समान हॉल सेल रेट पर सप्लाई का काम करती थी। जिसका ऑफिस यूपी के गाजियाबाद स्थित है। ब्रजेश कुमार के पास मानस सरस्वत की कॉल आई और मार्केट से सस्ते रेट पर इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान देने के लिए कहा। ब्रजेश कुमार ने मानस सरस्वत को पहले दो आइटम जैसे- वॉलटास का विंडो एसी और एक वन प्लस मॉडल - सी.3 लाइट 5 का मोबाइल ऑर्डर दिया। जिसकी पेमेंट 35 हजार रुपये कर दी गई। मानस सारस्वत ने इसकी डिलवरी पांचवें दिन करने को कहा था और समयानुसार सामान पहुंचा दिया दिया। जिसके बाद ब्रजेश को मानस सरस्वत पर भरोसा हो गया। उन्होंने 25-40 प्रतिशत के डिस्काउंट के ऑफर में बल्क आर्डर बुक कराया और 18 लाख 12 हजार 493 रुपये की राशि मानस के पास जमा करा दी गई। लेकिन इसके बाद मानस ने सामान नहीं पहुंचाया और बहानेबाजी करने लगा। ब्रजेश कुमार मानस के ऑफिस पहुंचा तो वह बंद मिला। जब मानस को फोन करके सामान पहुंचाने के लिए कहा गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें