फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी तरीके से जमीन बेचकर 2.95 करोड़ रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोहना में कृषि योग्य जमीन बेची थी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कोर्ट के आदेश पर डीएलएफ-एक थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन बेचकर 2.95 करोड़ की ठगी करने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने फर्जी तरीके से रेरा व जिला योजनाकर विभाग से मंजूरी मिलने का झांसा देकर कृषि योग्य जमीन बेच दी।
डीएलएफ फेज दो निवासी अनुराग मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गोल्डकिस्ट डेवलपर्स प्रा. लिमिटेड नई दिल्ली, हरिदास गुप्ता और उसकी पत्नी राजबाला गुप्ता, बलवान सिंह व ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने सोहना में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी की है। पीड़ित का कहना है कि अगस्त 2020 में हरि दास गुप्ता की पत्नी राजबाला गुप्ता ने रियल एस्टेट दलालों के माध्यम से उससे संपर्क किया था। आरोपी ने बताया कि कय्यूम और समहुदीन निवासी सिंगापुर एनईआरआई हैं। उनजी विभिन्न रियल एस्टेट परियोजनाओं के साथ भारत व सिंगापुर में भी जमीन है।
विज्ञापन

उन्होंने खुद को मेसर्स गोल्डकिस्ट डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का मालिक/निदेशक बताया था। आरोपियों ने बताया कि उनके पास टोलनी और ग्राम करांकी सोहना में काफी जमीन है। आरोपी मर्सिडीज कार से आते थे और उनके साथ पीएसओ भी रहते थे। आरोपियों ने फार्म हाउस परियोजना का ब्रोशर दिया। बड़े राजनेताओं और उद्योगपतियों के साथ उनके संबंधों के बारे में बात कर विश्वास दिलाया। आरोपियों ने जिला टाउन प्लानर से स्वीकृत पत्र दिखाया। वहीं, जैविक खेती की परियोजना के बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री का एक पत्र दिखाया।
विज्ञापन

आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं को यह भी बताया कि हरित जीवन को बढ़ावा देना सरकार की नीति है और यह गोल्डकिस्ट ऑर्गेनिक फार्म के नाम स्वीकृत परियोजना है। पीड़ित ने खेत पर चहारदीवारी बना ली। शिकायतकर्ता को सच्चाई का पता 15 जून 2021 को लगा जब जमीन पर डीटीपीई ने जेसीबी से तोड़फोड़ कर दी। जब शिकायतकर्ता ने सरकारी अधिकारियों को रोकने की कोशिश की, तो उन्हें बताया गया कि जमीन पर डीटीपीई या रेरा से कोई मंजूरी नहीं है। जमीन से संबंधित कागजात फर्जी थे। पीड़ित का कहना है कि बाद में पता चला कि आरोपी हरिदास गुप्ता निदेशक या शेयरधारक नहीं है। आरोपियों ने फर्जी तरीके से उसके साथ जमीन का सौदा किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी कई अन्य लोगों को धोखा देने के बाद सिंगापुर भाग गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें