फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: माउथ फ्रेशनर लेने से पांच लोग पड़े बीमार, रेस्टोरेंट पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गेटर नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

ला फॉरेस्टा रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद वेटर ने दिया था माउथ फ्रेशनर, मुंह से खून निकलने लगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-90 स्थित ला फॉरेस्टा रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर लेने के बाद पांच लोगों की तबीयत खराब हो गई। मुंह में जलन के साथ खून निकलने लगा। हालत गंभीर होने पर पांचों को एक निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एल्डेको मिस्टिक ग्रीन्स, ओमीक्रॉन- 1 ग्रेटर नोएडा (यूपी) अंकित कुमार ने बताया कि पत्नी नेहा सभ्रवाल, मनिक गौड़ व उनकी पत्नी प्रीतिका, दीपक अरोड़ा व उनकी पत्नी हिमानी के साथ दो मार्च की रात 9.30 बजे ला फॉरेस्टा रेस्टोरेंट सेक्टर 90 गुरुग्राम में खाना खाने गए गए थे। पीड़ित का कहना है कि खाने के बाद रेस्टोरेंट की वेटर अमृत पाल कौर ने माउथ फ्रेशनर ऑफर किया। इसको लेते पांचों के मुंह में जलन होने लगी और मुंह से खून निकलने के साथ उल्टी आने लगी। अंकित कुमार अपनी एक साल की बेटी को गोद में लिए हुआ था, इसलिए माउथ फ्रेशनर नहीं लिया। पीड़ित का कहना है कि जब साथियों की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो वेटर से पैकेट के बारे में पूछा। इस पर वेटर ने पॉलिथिन का पैकेट सामने रख दिया और उसे कब्जे में ले लिया। अंकित ने आरोप लगाया कि पांचों की तबीयत बहुत ज्यादा खराब होने के बावजूद भी रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने मदद नहीं की। इस पर उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन किया। इसके बाद पांचों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंकित ने माउथ फ्रेशनर को डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने बताया कि ड्राईआईस है। डाॅक्टर के अनुसार, यह जानलेवा एसिड है, जिसके सेवन से जान भी जा सकती है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रेस्टोरेंट के कर्मचारियों समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मौके पर बीमार लोगों के बयान लेने गई थी लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने से डॉक्टर ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें