फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 400 रुपये का मुनाफा देकर ठग लिए 40 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराकर मोटे मुनाफे का लालच देकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में आय दिनों ठग बड़े ही आसानी से लोगों को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये ठग रहे हैं। कई सालों से पुलिस के साथ ही अन्य संगठन भी साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग ठगों के जाल में फंस जाते हैं। ऐसे ही एक मामले में 400 रुपये का मुनाफा देकर ठग ने युवक से 40 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम दक्षिण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोहना निवासी विपिन यादव ने पुलिस को बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह में उनके इंस्टाग्राम पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए लिंक आया था। वह लिंक पर गए तो उस लिंक ने उन्हें टेलीग्राम में एक ग्रुप में जोड़ दिया। उस ग्रुप में पांच लोग थे। वह सभी क्रिप्टो में निवेश को लेकर ही बात कर रहे थे। इस पर उन्होंने ग्रुप में दिए लिंक पर एक हजार रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद उन्हें वापस 1400 रुपये मिल गए। इसके बाद ठग ने उन्हें मोटी रकम निवेश करने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि उन्हें जल्दी ही मोटा मुनाफा होगा।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अपने दो बैंक खाते से 12 बार में 40 लाख 18 हजार रुपये निवेश कर दिए। जब उसने निवेश की गई राशि पर मुनाफ मांगा तो उन्होंने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन



शह में बनाए गए हैं चार साइबर थाने
शहर में साइबर फ्रॉड के मामलों में बढ़ोतरी होने पर पुलिस की तरफ से चार नए साइबर थाने बनाए गए हैं। इन थानों का काम सिर्फ साइबर अपराध से जुड़े मामलों में कार्रवाई करना है। चार थाने खुलने के बाद भी साइबर अपराध पर कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। पुलिस की तरफ से कई बार साइबर अपराध करने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ किया जा चुका है,लेकिन इसके बाद भी साइबर अपराध कम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें