फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पार्ट टाइम नाैकरी का झांसा दे 28 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक महिला से 28 लाख रुपये ठग लिए। महिला को राशि निवेश कर दोगुनी वापस करने का भी झांसा दिया गया। पुलिस के अनुसार अशोक विहार फेस तीन निवासी मैरी नागा कमला ने पुलिस को बताया कि उनके पास 20 सितंबर को व्हाट्सएप पर ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी करने का संदेश आया। महिला के स्वीकार करने पर उन्हें टेलीग्राम एप पर एक ग्रुप से जोड़ दिया गया। यहां उन्हें शुरुआत में टास्क करने पर कुछ रुपये भी दिए गए। इसके बाद ग्रुप पर निवेश कर राशि दोगुनी होने का झांसा देकर उनसे कई बार में 28 लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए गए। महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम वेस्ट थाना पुलिस ने आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें