फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनएच 248-ए पर भादस और मालब में बनेंगे बाइपास

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच 248-ए पर भादस और मालब में बनेंगे बाइपास
विज्ञापन


अंबेडकर चौक, बड़कली चौक, शिकरावा मोड़ में भी फ्लाईओवर बनाने का रास्ता साफ



राजूद्दीन जंग
नगीना। भले ही नूंह से नौगांव बॉर्डर तक बनने वाले सिंगल हाईवे को फोरलेन बनाने में देरी हो रही हो, लेकिन इस बार सड़क एवं परिवहन के राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार इसे अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बनाना चाहती है। नूंह से 9 किलोमीटर दूर मालब पहला बाइपास गांव के ऊपरी हिस्सा में पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने से आकेड़ा नाला के पास तो 20 किलोमीटर दूर भादस में दूसरा बाइपास गांव के निचले हिस्से में मढ़ी स्कूल के सामने से असाईसिका मोड तक बनना है।
इस हाइवे पर नगीना के बड़कली चौक, गोहाना चौक और शिकरावा मोड़ के अलावा फिरोजपुर झिरका के अंबेडकर चौक पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। तकरीबन 594 करोड़ रुपए के बजट को अब बढ़ाकर 700 करोड़ रुपए अनुमानित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक नववर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग के आकांक्षी जिले के बड़कली चौक (नगीना) से नूंह अलवर हाईवे को फोरलेन बनाने की आधारशिला रखेंगे। नूंह से नौगावां सीमा तक हाईवे 248-ए की कुल लंबाई 47 किलोमीटर है। जबकि कांग्रेस की यूपीए सरकार में 3 नवंबर 2008 को गुरूग्राम से राजस्थान की अलवर बॉर्डर तक बनाए जाने की आधारशिला तत्कालीन केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी ने रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल हरियाणा सरकार के खाते में 350 करोड़ रुपए का बजट मौजूद है अब उसे उतना ही बजट और चाहिए। गत 10 वर्षों के दौरान हाइवे पर 1350 मौत होने के कारण यह राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। कुछ समय से परियोजना में हो रही देरी के कारण गुरुग्राम सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अपनी ही सरकार पर हमलावर हैं। दरअसल, इलाके के सामाजिक संगठन कांग्रेस व भाजपा सरकार को इस मुद्दे पर घेरते आ रहे हैं। सड़क एवं लोक निर्माण विभाग फिरोजपुर झिरका के उपमंडल अधिकारी आस मोहम्मद कहते हैं कि गांव भादस व मालब में बाइपास बनेंगे।

........

हमारी सरकार 248-ए नूंह अलवर हाइवे को फोरलेन बनाने का खाका तैयार कर चुकी है। कुछ माह में आधारशिला रखकर निर्माण शुरू होगा।

दुष्यंत चौटाला, उप मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें