फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगे 17.50 लाख रुपये

Tue, 11 Jul 2023 11:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
एनी डेस्क एप मोबाइल में डाउनलोड कराकर पीड़ित का फोन किया हैक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ऑनलाइन नंबर लेकर मोबाइल में बैंक खाते में आ रही दिक्कत को सही कराना एक युवक को भारी पड़ गया। ठग ने पीड़ित के मोबाइल में एनीडेस्क एप डाउनलोड कराया और इसके बाद मोबाइल को हैक कर लिया। पहले ठग ने 7.5 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक को सूचना देकर खाते को डिसेबल कराया, लेकिन ठग ने इसके बावजूद 10 लाख रुपये और निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उप्पल साउथ सेक्टर-49 निवासी संदीप कुमार झा ने पुलिस को बताया कि उन्हें एयरटेल के पेमेंट बैंक को यूज करने में दिक्कत आ रही थी। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन कस्टमर केयर अधिकारी का नंबर ढूंढा। उन्होंने जब ऑनलाइन मिले नंबर पर बात की तो मनीश नामक व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर उनके बात करने लगा। मदद के नाम पर ठग ने उनके मोबाइल में एनीडेस्क एप इंस्टॉल करा दिया। इसके बाद उसने पीड़ित के मोबाइल का रिमोट एक्सेस ले लिया और मोबाइल को हैक कर लिया। ठग ने पीड़ित के बैंक खाते से बीते बृहस्पतिवार को कई ट्रांजेक्शन करके 7.50 लाख रुपये निकाल लिए। इसकी सूचना संदीप ने तुरंत बैंक को देकर अपने खाते को डिसेबल करा दिया, लेकिन इसके बाद भी ठग ने उसके खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें