फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कंपनी में हिस्सेदार बनाने के नाम पर ठगे 1.44 करोड़ रुपये,मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी में हिस्सेदार बनाने के नाम पर ठगे 1.44 करोड़
विज्ञापन


2017 में निवेश कराने के नाम ऐंठे थे रुपये, मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। एक युवक से उसके दोस्त ने एक कंपनी में निवेश कराने के नाम पर 1.44 करोड़ रुपये ठग लिए। दोस्त ने 2017 में पैसे लेते हुए कंपनी में 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी देने का आश्वासन दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पालम विहार निवासी विशाल शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद निवासी प्रियांक कुमार सिसोदिया व मनीषा चौहान से उसकी मुलाकात वर्ष 2005 में हुई थी। उस समय उनका परिचय एक छात्र के रूप में हुआ था। इसके कुछ समय बाद वे दोस्त बन गए। 2017 में प्रियांक ने बताया कि वह गूगल इंडिया कंपनी का कर्मचारी है और एप्पल याहू का पूर्व कर्मचारी रह चुका है।
विज्ञापन

इसके साथ ही आरोपियों ने पीड़ित को अपनी ई-कॉमर्स में निवेश करने की बात कही। कंपनी में उसे निदेशक का पद दिया जाएगा। इसी साल दिसंबर में पीड़ित को एक बैठक के लिए बुलाया और एक व्यावसायिक परियोजना में निवेश के लिए पांच लाख रुपए ले लिए। उन्होंने नई कंपनी के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये निवेश करने के लिए कहा। पीड़ित ने 1.44 करोड़ नकद और बैंक के माध्यम से दे दिए। इसके साथ ही कंपनी में 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी का आश्वासन भी दिया। इसके बाद पीड़ित जब भी कंपनी को लेकर बात करता तो वह उसे बहाना बनाकर बात को टाल दिया करते।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में प्रियांक ने बताया कि स्टीवन एर्डले यूनीवॉलेट सर्विसेज लिमिटेड को छोड़ रहे हैं और कंपनी का नाम बदलकर प्रीपे कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी में स्टीवन ब्रायन अब कंपनी में हिस्सेदार है। फरवरी 2022 में प्रियांक व मनीषा उसके घर आए और उसे दिखाया कि कंपनी ई-कॉमर्स पोर्टल लांच कर रही है। यह जल्द ही लाइव और पूरी तरह से चालू होने जा रहा है। इसके साथ ही पीड़ित ने बताया कि जिस कंपनी का नाम बदलकर उसे बात की जा रही है, उस कंपनी यूनिवॉल्ट सर्विसेज लिमिटेड कंपनी को 2022 में इंग्लैंड में भंग कर दिया गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें