फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई महिला की प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज पर 2.5 करोड़ का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। ऑस्ट्रेलिया में बैठी बुजुर्ग महिला की प्रॉपर्टी बेचने का प्रयास करने और उसके फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 2.5 करोड़ रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब जनवरी महीने में महिला ऑस्ट्रेलिया से गुरुग्राम आई। पुलिस ने शिकायत पर जांच के बाद अब मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया निवासी अनुभा संधू ने शिकायत में कहा कि उन्होंने सुशांत लोक फेज-1 में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। प्रॉपर्टी खरीदने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया चली गई थी। जनवरी 2019 में जब वापस आई तो उनके पास कुछ लोग आए, जिन्होंने प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया हुआ था। यह प्रॉपर्टी लोटस डेवलपर्स खरीद रहा था, जिसे महेश प्रजापति व राजेंद्र बेच रहे थे। महिला ने इस संबंध में 10 जनवरी को सुशांत लोक थाना पुलिस को शिकायत दी। इसी बीच पुलिस जांच के दौरान पता लगा कि रोहित बख्शी नाम के व्यक्ति ने महिला की प्रॉपर्टी पर 2.5 करोड़ रुपये का लोन लिया है। यह लोन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर टाटा फाइनेंस के जरिए लिया गया है। इसके बाद 24 अप्रैल को महिला ने पुलिस को दूसरी शिकायत दी। पुलिस को जांच में शिकायत सही पाया और कुछ फर्जी दस्तावेज भी कब्जे में लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें