गुरुग्राम। जिले में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई थी लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस होने लगी। हालांकि, सुबह शाम को ठंड सी महसूस होने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री कम रहा। कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण अचानक मौसम में ठंडक हो गई, जिससे लोगों को अक्तूबर में ही सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है। संवाद