पटौदी। राजकीय महाविद्यालय सिधरावली की एनसीसी कैडेट बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा चंचल शर्मा गणतंत्र दिवस के अवसर पर एनसीसी कैड्टस की परेड में हिस्सा लेंगी। एनसीसी कैडेट बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अभी हाल ही में पंजाब के रोपड में 22 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजित कैंप में चयनित हुईं। 26 जनवरी को जनपथ नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर एनसीसी परेड में हिस्सा लेकर अपने महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगी। महाविद्यालय के कंपनी कमांडर मेजर फूल कुमार मलिक ने बताया कि छात्रा चंचल शर्मा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर जनपथ नई दिल्ली में एनसीसी परेड में तो हिस्सा लेंगी। इसके अलावा उनका पंजाब के रोपड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूथ एक्सचेंज प्रोगाम में भी चयन हुआ है। संवाद