गुरुग्राम। जिले में आगामी परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच दिसंबर से परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं, जिसके लिए गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने 22 से 25 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। केंद्रों पर सुरक्षा, समय प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। कॉलेजों और विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षकों की ड्यूटी और सेंटर की निगरानी व्यवस्था को अंतिम रूप दिया है। छात्रों को विशेष निर्देश जारी कर कहा गया है कि एडमिट कार्ड को ध्यान से जांचें। यदि किसी प्रकार की गलती, त्रुटि या जानकारी में कमी मिले तो तुरंत अपने संबंधित कॉलेज या परीक्षा विभाग से संपर्क करें। गुरुग्राम विवि के रजिस्ट्रार नवीन गोयल ने बताया कि 22 से 25 के बीच परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। विद्यार्थियों को यदि एडमिट कार्ड में किसी तरह की परेशानी होती है तो अपने कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं। संवाद