फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गलत दिशा में चल रहे 8,391 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले की सड़कों पर गलत दिशा में चलने वाले वाहनों के खिलाफ अप्रैल में 8,391 वाहनों के चालान काटे गए। यातायात पुलिस ने उक्त वाहनों के चालकों पर 47,97,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देशानुसार की जा रही है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक गलत दिशा में चलने (रान्ग साइड ड्राइविंग) वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 8,391 वाहनों के चालान काटे।
सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात मुख्यालय/हाईवे) सत्यपाल यादव ने कहा कि सड़कों या हाईवे पर गलत दिशा में वाहन चलाने से दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए चालान काटे जा रहे हैं। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें