फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गंदगी फैलाने पर 496 लोगों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने 22 दिनों में 2.83 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ठोस कचरा पर्यावरण आवश्यकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान से शहर की सफाई व्यवस्था में कुछ हद तक सुधार हुआ है। नगर निगम की टीमों द्वारा सफाई अभियान के साथ ही गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।
बीते 22 दिनों के भीतर चारों जोन में स्वच्छता टीमों ने निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने पर 496 लोगों को चिन्हित करके चालान काटा। इन उल्लंघन कर्ताओं से 2.83 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। इसके अलावा ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के तहत बल्क वेस्ट जनरेटरों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त डाॅ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत शहर से सभी गार्बेज वर्नेबल प्वाइंटों को खत्म कर दिया गया है। वहां पर गार्बेज ट्रालियां खड़ी की गई हैं, ताकि जमीन पर कचरा न फेंका जाए। गार्बेज ट्रॉली का उठान भी समयबद्ध तरीके से नियमित तौर पर किया जा रहा है। इसके अलावा, सभी सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंटों को टीन की दीवार से घेरने का काम भी तेजी से चल रहा है। स्वच्छता टीमों ने सेक्टर-39, राजीव नगर, सेक्टर-12ए, वजीराबाद, बादशाहपुर, खांडसा रोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग सर्विस लेन, कादीपुर, सेक्टर-56, चकरपुर, सेक्टर-23ए, ओल्ड दिल्ली रोड, जैकबपुरा आदि स्थानों पर वृहद सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें