फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यातायात नियम तोड़ने पर एक सप्ताह में 13,195 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालकों पर लगाया 1.84 करोड़ रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने वाले 13,195 वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान यातायात पुलिस ने चालकों पर 1.84 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलाेत के निर्देशानुसार यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। एक से 7 जून तक पुलिस ने कुल 13,195 चालान किए जिसमें गलत दिशा में वाहन चलाने पर 1,365 चालान, रोड मार्किंग के 300 चालान, पिलियन राइडर बिना हेलमेट 764 चालान, बिना सीट बेल्ट 528 चालान, दोपहिया चालक बिना हेलमेट 847 चालान, शराब पीकर वाहन चलाने पर 498 चालान, गलत पार्किंग के 1,229 चालान, खतरनाक यू-टर्न के 89 चालान काटे। दोपहिया वाहन पर ट्रिपल सवारी के 221 चालान, ओवर स्पीड के 30 चालान, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग के 56 चालान, ध्वनि प्रदूषण के 48 चालान, लेन चेंज 1,584 चालान हुए।
विज्ञापन


2.06 लाख रुपये के लंबित चालान मिलने पर कैंटर को किया इंपाउंड
यातायात पुलिस ने 2,06,500 रुपये के लंबित चालान मिलने पर एक कैंटर को इंपाउंड किया है। 7 जून को यातायात निरीक्षक रामकिशन ने पुलिस टीम के साथ जांच के दौरान एक कैंटर को रूकवाया। जांच के दौरान कैंटर पर 13 चालान लंबित पाए गए। इन लंबित चालानों में अधिकांश चालान नो एंट्री, खतरनाक ड्राइविंग सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित 2,06,500 रुपये के चालान पाए गए। चालक कैंटर से संबंधित कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई करते हुए कैंटर को इंपाउंडकिया।
विज्ञापन


सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमों के मैन्युअली चालान काटने के साथ ही चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें