गुरुग्राम। पटाखे की आवाज निकालने वाली बाइकों, बिना सीट बेल्ट वाहन चला रहे चालकों और अंडर एज वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 135 वाहन चालकों के चालान किए गए और 1.93 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान छह पटाखे की आवाज निकालने वाली बाइकों के चालान किए गए। एक निर्धारित उम्र से कम उम्र का वाहन चालक पाया गया। 128 वाहन चालक बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहे थे। ब्यूरो