फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कलश स्थापना के साथ चालीहा उत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झूले लाल मंदिर में 40 दिन तक चलेंगे कार्यक्रम, हर रविवार विशेष उत्सव होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-37 स्थित झूले लाल साईं मंदिर में कलश स्थापना और ध्वजारोहण के साथ सिंधी समाज का चालीहा उत्सव शुरू हो गया है। झूले लाल सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद पहिलाजानी और महासचिव किशोर मंगलानी समेत सिंधी समाज के कई लोग इस मौके पर उपस्थित थे। मंदिर में भजन, कीर्तन, हवन और आरती की गई।
विज्ञापन

संगठन के सदस्यों ने बताया कि सिंधी समाज के आराध्य देव झूले लाल साईं की आराधना का यह उत्सव 40 दिन तक चलेगा। इसमें दिल्ली एनसीआर के सिंधी समाज के लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान हर रविवार को विशेष आयोजन होंगे। 19 जुलाई को नारी शक्ति, 26 जुलाई को 56 भोग, 2 अगस्त को सिंधी संस्कृति, 9 अगस्त को बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम, 16 अगस्त को विभाजन विभीषिका, आजादी विशेष और 23 अगस्त को अर्पण तर्पण विशेष आयोजन के लिए समर्पित किया गया है। झूले लाल के अर्पण-तर्पण आयोजन के साथ यह चालीहा उत्सव संपन्न होगा। बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम में सिंधी समाज के बच्चे सिंधी संगीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत करेंगे। साथ ही इस दौरान उन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा, जिनके विभिन्न परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें